Breaking
22 Jul 2025, Tue

राजगंज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान

राजगंज में तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, हादसे में कार के उड़े परखच्चे
धनबाद |

धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के तेज रफ्तार ने फिर एक बार दो जिंदगियों को लील लिया। यह दर्दनाक हादसा राजगंज स्थित गोल्डन पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

मृतकों की पहचान साहिल कृष्णानी और अनमोल रतन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक धनबाद लौट रहे थे और सुबह करीब 4 बजे यामाहास होटल राजगंज से चाय पीकर अपनी Hyundai i20 कार से रवाना हुए थे।

तेज रफ्तार में थी कार, जिसने पेट्रोल पंप के पास नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

राजगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल SNMMCH धनबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

साहिल, धनबाद के रेमंड शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी का बेटा था, जबकि अनमोल, हरदयाल सिंह का पुत्र था।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *